'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के शरद संकला ने सीरियल छोड़ने की खबरों का किया खंडन
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'अब्दुल' का किरदार निभाने वाले ऐक्टर शरद संकला ने हाल ही में आईं उनके सीरियल छोड़ने की खबरों का खंडन किया है। एक इंटरव्यू में शरद ने कहा, "नहीं, यह खबर बिल्कुल गलत है। मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। कहानी में अभी मेरा किरदार नहीं है लेकिन अब्दुल जल्द ही वापस आएगा।"