'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम अभिनेता शैलेश लोढ़ा के पिता का हुआ निधन
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम ऐक्टर-कवि शैलेश लोढ़ा के पिता का निधन हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पिता संग तस्वीर शेयर कर लिखा है, "आज सुबह के सूरज ने जगत को तो रोशन किया पर हमारी ज़िंदगी में अंधेरा हो गया...पापा ने देह त्याग दिया...आंसुओं की भाषा होती तो कुछ लिख पाता...एक बार फिर से कह दीजिए ना...बबलू।"