'तीस मार खान' के सेट पर रोज़ाना हेलीकॉप्टर से आते थे अक्षय कुमार: फराह खान
कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर फराह खान ने 'तीस मार खान' को लेकर बताया है, "अक्षय कुमार फिल्म के सेट पर रोज़ाना हेलीकॉप्टर से आते थे क्योंकि यह मुंबई से ढाई घंटे दूर था।" उन्होंने कहा, "मैंने अपनी ज़िंदगी में पहली बार किसी ऐक्टर को हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते देखा...लेकिन उनकी तारीफ करनी होगी कि वह हमेशा समय पर पहुंचते थे।"