'तनाव' को लेकर 'येस मैडम' से निकाले गए लोगों से डिलीवरी ऐप ने मांगे आवेदन, कंपनी पर कसा तंज
'येस मैडम' से कथित तौर पर 'तनाव' को लेकर निकाले गए कर्मचारियों से शॉपिंग और डिलीवरी ऐप मैजिकपिन ने आवेदन भेजने को कहा है। मैजिकपिन के क्रिएटिव डायरेक्टर माधव शर्मा ने 'नो मैडम, तनाव वाले कर्मचारी भी परफॉर्म कर सकते हैं क्योंकि वे परवाह करते हैं' का साइनबोर्ड पकड़े दो लोगों की तस्वीर लिंक्डइन पर शेयर की है।