'तबाही' गाने में कियारा की आलोचना और यश की तारीफ पर भड़के 'टॉक्सिक' के ऐक्टर

'टॉक्सिक' के अभिनेता बेनेडिक्ट गैरेट ने फिल्म के गाने 'तबाही' में कियारा आडवाणी के अंतरंग दृश्यों को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि कियारा को यह याद क्यों दिलाया जा रहा कि वह शादीशुदा हैं। उन्होंने कहा, "कियारा को अपना काम करने के लिए निशाना क्यों बनाया जा रहा...यश भी शादीशुदा हैं...उनके भी बच्चे हैं।"

Load More