'तबाही होती, मगर नहीं मचता मौत का तांडव', क्या है VSAT जो बचा सकता था सैकड़ों की जान?
वैरी-स्मॉल-अपर्चर टर्मिनल (VSAT) एक दो-तरफा सैटेलाइट ग्राउंड स्टेशन है जिसमें डिश एंटीना लगा होता है। यह सैटेलाइट के जरिए डेटा भेजने और प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नेपाल ने अब चीन बॉर्डर पर ये वॉर्निंग सिस्टम लगाने शुरू कर दिए हैं। इससे मोबाइल नेटवर्क/कम्युनिकेशन सिस्टम ढह जाने पर लोगों को समय पर सूचना मिल जाएगी।