'द इंडिपेंडेंट' की 21वीं सदी के 60 बेस्ट ऐक्टर्स की सूची में केवल 1 भारतीय शामिल
ब्रिटिश मीडिया 'द इंडिपेंडेंट' ने 21वीं सदी के 60 बेस्ट ऐक्टर्स की सूची जारी की है जिसमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान और शाहरुख खान या किसी भारतीय महिला को जगह नहीं मिली है। भारतीयों में सिर्फ दिवंगत ऐक्टर इरफान खान का नाम शामिल है और वह 41वें स्थान पर हैं। गौरतलब है, इरफान का निधन अप्रैल 2020 में हुआ था।