'दाऊद ने नहीं बुलाया था', अंडरवर्ल्ड डॉन संग अपनी विवादित तस्वीर पर मंदाकिनी ने तोड़ी चुप्पी
'राम तेरी गंगा मैली' फेम ऐक्ट्रेस मंदाकिनी ने 1994 की उस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम संग शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (दुबई) में भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखती नज़र आई थीं। उन्होंने कहा, "दाऊद के बुलावे पर दुबई नहीं गई थी...अपने एक शो के चलते दुबई गई थी...फिर मैच देखने चली गई...वहीं दाऊद बैठा था।"