'दीदी' कहने पर भड़की युवती ने सड़क पर किया हाई-वोल्टेज ड्रामा, 1 घंटे तक खड़ी रहीं गाड़ियां
जबलपुर (एमपी) का बताया जा रहा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती हाथ में नारियल लिए बीच सड़क पर कार के सामने खड़ी होकर हंगामा कर रही है। बकौल प्रत्यक्षदर्शी, कार चालक के 'दीदी' कहने पर युवती भड़क गई और गुस्से में 'मैं तुम्हारी बहन दिखती हूं?' कहने लगी व हंगामे से वहां करीब 1-घंटा जाम लगा रहा।