'दीदी की चौड़ाई बढ़ गई है' BJP पार्षद को बॉडी शेम करने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने मांगी माफी
एमपी के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक कार्यक्रम में बीजेपी पार्षद संध्या यादव को बॉडी शेम करते हुए 'दीदी की ज़रा चौड़ाई बढ़ गई' कहने के बाद माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "संध्या मेरी बेटी जैसी है...मैंने पिता की तरह उन्हें गोद में खिलाया है...मेरे बयान को गलत तरीके से दिखाया गया...मेरा मन दुखी है...खेद प्रकट करता हूं।"