'दीपोत्सव' पर अयोध्या के 2 नए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है, "'दीपोत्सव-2024' पर 'राममय' श्री अयोध्या धाम ने 25 लाख+ दीप प्रज्वलित करने के साथ ही पुनः सर्वाधिक दीप प्रज्वलन का (गिनीज़) वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर सनातन संस्कृति का जयघोष किया है।" उन्होंने कहा, "मां सरयू की 1121 श्रद्धालुओं ने एकसाथ आरती कर एक और विश्व कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया है।"

Load More