'द पैराडाइज़' की घटी 68% कमाई, फिर भी बन गई अभिनेता नानी की सबसे बड़ी फिल्म
अभिनेता नानी की फिल्म 'द पैराडाइज़' ने भारत में ₹97.10 करोड़ की नेट कमाई की है। साथ ही यह नानी की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। सैकनिक्ल के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को ₹15.70 करोड़ कमाए जबकि सोमवार को कलेक्शन गिरकर ₹5 करोड़ पर आ गया। इसने 'दसारा' की कमाई (₹81.93 करोड़) को पीछे छोड़ दिया।