'दुर्गा पूजा' के शादी के कार्ड से 'कन्फ्यूज़' हुए लोग; झारखंड के 'दूल्हे' ने बताया मतलब
'न्यूज़ 18' की रिपोर्ट के अनुसार, कोडरमा (झारखंड) में आगामी 2 दिसंबर को होने वाली एक शादी के कार्ड से लोग कन्फ्यूज़ हो गए। दुर्गा पंडित नामक युवक ने बताया कि उनकी होने वाली पत्नी का नाम पूजा है इसलिए कार्ड में 'दुर्गा संग पूजा' छपा है जिसके चलते लोग कार्ड से ज़्यादा नाम की चर्चा कर रहे हैं।