'दिल...' के शूट में ऐक्सिडेंट हुआ था, चेहरे से निकाले गए थे कांच के 67 टुकड़े: महिमा
अभिनेत्री महिमा चौधरी ने अपनी फिल्म 'दिल क्या करे' (1999) के दौरान हुए ऐक्सिडेंट के बारे में बात की है। उन्होंने बताया, "वॉशरूम के आईने में चेहरा देखने पर समझ पाई कि मेरा चेहरा चोटिल है। चेहरे से कम-से-कम कांच के 67 टुकड़े निकाले गए थे। उससे पहले तक प्रकाश झा (डायरेक्टर) से शूटिंग चालू रखने को कह रही थी।"