दिल्ली के अस्पताल में पूर्व विदेश सचिव मुचकुंद दुबे का हुआ निधन
दिल्ली में पूर्व विदेश सचिव मुचकुंद दुबे का बुधवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। दुबे के एक मित्र ने बताया कि उन्हें हृदय संबंधी बीमारी थी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी थीं। दुबे 1990-91 में भारत के विदेश सचिव रहे और बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त व संयुक्त राष्ट्र संगठन जेनेवा में भारत के स्थाई प्रतिनिधि भी रहे।