'दिल्ली चलो' मार्च कर रहे वांगचुक के पैरों में पड़े छाले, कहा- 11 घंटे में 47 किमी चला
'दिल्ली चलो' मार्च कर रहे पर्यावरणविद सोनम वांगचुक ने वीडियो शेयर कर बताया है कि उन्होंने हिमाचल बॉर्डर पर पहुंचने के लिए 11 घंटे में 47 किलोमीटर की पदयात्रा की है। वीडियो में उन्होंने अपने पैरों में पड़े छाले दिखाते हुए कहा, "जिनके होंठों पे हंसी पांव में छाले होंगे।" वांगचुक 4 सूत्री मांगों को लेकर दिल्ली जा रहे हैं।