दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी भीषण आग, 4 लोगों की हुई मौत
दिल्ली के राजा गार्डन इलाके में सोमवार को एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग लगने से कथित तौर पर 4 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।