दिल्ली में न्यूज़ एजेंसी यूएनआई का दफ्तर हुआ सील

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को न्यूज़ एजेंसी यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ इंडिया (यूएनआई) का नई दिल्ली स्थित दफ्तर कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए सील कर दिया। यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा रफी मार्ग स्थित परिसर खाली कराने के केंद्र के आदेश को चुनौती देने वाली यूएनआई की याचिका खारिज किए जाने के बाद हुई है।

Load More