'दिल से' की शूटिंग के दौरान मुझे बचाते समय शाहरुख के सिर पर चोट लगी थी: ऐक्ट्रेस मीता
अभिनेत्री मीता वशिष्ठ ने बताया है कि 1998 में रिलीज़ हुई फिल्म 'दिल से' के एक ऐक्शन सीन की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान उन्हें बचाते समय घायल हो गए थे। उन्होंने बताया, "मुझे बचाने के लिए शाहरुख ने अपना हाथ मेरे सिर के पीछे रखा था लेकिन वह खुद घायल हो गए। शाहरुख के सिर पर चोट लगी थी।"