दुल्हन के लिबास में यूपी में ₹45 लाख की अफीम संग पकड़ी गई महिला तस्कर, तस्वीर आई सामने
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने झारखंड की एक महिला तस्कर को दुल्हन के लिबास में ₹45 लाख की अफीम (करीब 3.3 किलोग्राम) के साथ गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस को बताया कि वह कई बार अफीम की खेप को झारखंड से लुधियाना पहुंचा चुकी है और दुल्हन के लिबास में होने के चलते पुलिस उस पर शक नहीं करती थी।