'दिलबर' गाने के लिए मुझे दिया गया ब्लाउज़ बहुत छोटा था, मैंने पहनने से मना कर दिया था: नोरा
ऐक्ट्रेस नोरा फतेही ने बताया है कि फिल्म 'सत्यमेव जयते' के 'दिलबर' गाने के लिए उन्हें जो ब्लाउज़ दिया गया था वह 'बहुत छोटा' था। फिल्म समीक्षक राजीव मसंद से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैंने उनसे कहा 'मैं यह नहीं पहन सकती...मुझे सेक्शुअलाइज़ मत करो'।" बकौल नोरा, गाने की शूटिंग से ठीक पहले टीम को एक नया ब्लाउज़ बनाना पड़ा।