'दिव्य दीपोत्सव की प्रतीक्षा में सजी भव्य राम नगरी', ट्रस्ट ने शेयर कीं राम मंदिर की तस्वीरें
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दीपोत्सव से पहले विशेष लाइट्स से सजाए गए राम मंदिर की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर की हैं। ट्रस्ट ने लिखा, "दिव्य दीपोत्सव की प्रतीक्षा में सजी भव्य राम नगरी। प्रभु श्रीराम के स्वागत में संपूर्ण श्रीराम जन्मभूमि परिसर अलौकिक आभा से दमक रहा है।" गौरतलब है, अयोध्या में 10वां दीपोत्सव 7 नवंबर को मनाया जाएगा।