'देवरा' के रिलीज़ पर फैन्स ने बकरे की बलि देकर जूनियर NTR के पोस्टर पर चढ़ाया खून, हुई आलोचना
जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' के रिलीज़ की खुशी में शुक्रवार को उनके फैन्स ने बकरे की बलि दी और खून अभिनेता के पोस्टर पर चढ़ाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अभिनेत्री वेदिका ने आलोचना करते हुए X पर लिखा, "यह बहुत भयानक है...किसी के साथ...ऐसी बर्बरता नहीं होनी चाहिए।"