'देवरा' की स्क्रीनिंग में देरी को लेकर तेलंगाना में लोगों ने थिएटर में की तोड़फोड़
पलवांचा (तेलंगाना) में जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' की स्क्रीनिंग में देरी के कारण एक थिएटर में तोड़फोड़ कर रहे लोगों का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लोग कांच की खिड़कियां तोड़ते व थिएटर के फर्नीचर को नुकसान पहुंचाते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, तकनीकी समस्याओं के कारण फिल्म की स्क्रीनिंग में देरी हुई थी जिससे लोग भड़क गए।