'देवरा' में जान्हवी की ऐक्टिंग देख बॉयफ्रेंड शिखर बोले- क्या मैं सपना देख रहा हूं?
ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म देवरा: पार्ट 1 सिनेमाघरों में आ चुकी है। फिल्म देखने सिनेमाघर पहुंचे अभिनेत्री के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने फिल्म में उनकी ऐक्टिंग की तारीफ की है। शिखर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में फिल्म के एक सीन से जान्हवी की तस्वीर शेयर कर लिखा, "क्या मैं सपना देख रहा हूं?😍❤️❤️"