'दृश्यम' फेम ऐक्ट्रेस इशिता दत्ता दूसरी बार बनीं मां, बेटी को दिया जन्म
'दृश्यम' फेम ऐक्ट्रेस इशिता दत्ता दूसरी बार मां बनी हैं और उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। इशिता और उनके पति व ऐक्टर वत्सल सेठ ने इंस्टाग्राम पर नवजात की फोटो शेयर कर लिखा, "हमारा परिवार...अब पूरा हो गया है।" इससे पहले इशिता ने जुलाई 2023 में बेटे को जन्म दिया था और दोनों की 2017 में शादी हुई थी।