'दृश्यम 3' की शुरूआती सफलता के बीच डायरेक्टर का आया पहला रिऐक्शन
अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' की शुरूआती सफलता के बीच डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने कहा है, "'दृश्यम: द कंक्लूज़न' बनाना मेरे लिए बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी थी क्योंकि लोग कई वर्षों से इस दुनिया से जुड़े हैं।" उन्होंने कहा, "मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी उस सफर का सम्मान करना, दर्शकों को ऐसा अनुभव देना जिसकी उन्होंने शायद उम्मीद न की हो।"