'द साबरमती रिपोर्ट' की स्क्रीनिंग के दौरान JNU में हुआ पथराव
दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कैंपस में गुरुवार को फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्क्रीनिंग के दौरान पथराव किया गया। एबीवीपी ने लेफ्ट के छात्रों पर पथराव करने का आरोप लगाया है और रिपोर्ट्स हैं कि पत्थरबाज़ी के बाद अफरातफरी मच गई और स्क्रीनिंग रोक दी गई। फिल्म 2002 में गुजरात में हुए गोधरा कांड पर आधारित है।