दक्षिण अफ्रीका में गाय-भैंसों की तरह शेरों को जंगल में घुमाता हुआ दिखा शख्स
दक्षिण अफ्रीका में एक शख्स कई शेरों को गाय-भैंसों की तरह जंगल में घुमाता हुआ दिखा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की तरफ एक शेर आगे बढ़ने की कोशिश करता है जिसपर शख्स डंडे से उसे रोक देता है। इसके बाद शख्स ने शेरों को खाने के लिए मांस के टुकड़े दिए।