'दहेज में पूरा पाकिस्तान चाहिए', पाक महिला ने अटल बिहारी वाजपेयी के सामने रखा था शादी का ऑफर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पाकिस्तान यात्रा का किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया कि एक महिला ने वाजपेयी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और कश्मीर को शादी के तोहफे के रूप में मांगा। इसपर वाजपेयी ने कहा कि वह शादी के लिए तैयार हैं लेकिन दहेज में पूरा पाकिस्तान चाहते हैं।