'धुरंधर' के डायलॉग 'बच्चा है तू मेरा' का इस्तेमाल कर दिल्ली पुलिस ने दिया रोड सेफ्टी का संदेश
दिल्ली पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर एक संदेश के लिए फिल्म 'धुरंधर' में जमील जमाली के पॉपुलर डायलॉग का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने जमील जमाली की हेलमेट लिए एक तस्वीर शेयर की जिसमें 'बच्चा है तू मेरा, ये ले हेलमेट पहन' लिखा है। पुलिस ने कैप्शन में लिखा, "हेलमेट पहनेगा तभी सयाना बनेगा मेरा बच्चा।"