'धुरंधर' के लिए आदित्य धर ने सारा अर्जुन को ही क्यों चुना? कास्टिंग डायरेक्टर ने किया खुलासा
'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने फिल्म में सारा अर्जुन को कास्ट करने की वजह बताई है। उन्होंने कहा, "हमें एक ऐसा फेस चाहिए था जो सिर्फ उस जगह का लगे...अगर पहले से जानी-पहचानी एक्ट्रेस होती तो दर्शकों के लिए उस किरदार से जुड़ाव बनाना मुश्किल होता...क्योंकि रणवीर का किरदार पाकिस्तान जाकर उससे मिलता है।"