'धुरंधर' में जमील जमाली बनकर दिल जीतने वाले राकेश बेदी को मिला ₹1 करोड़ का बोनस: रिपोर्ट
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'धुरंधर' के दोनों पार्ट में 'जमील जमाली' का किरदार निभाने वाले अभिनेता राकेश बेदी को निर्माताओं ने बोनस दिया है। बकौल रिपोर्ट, फिल्म के दोनों पार्ट के लिए उन्हें ₹50 लाख मिले थे। हालांकि, फ्रैंचाइज़ी की सफलता के बाद आदित्य धर और उनके भाई लोकेश ने राकेश को ₹1 करोड़ का चेक दिया।