'धुरंधर द रिवेंज' के TV प्रीमियर पर सेंसर बोर्ड का बड़ा ऐक्शन, लगाए 50 कट्स
'धुरंधर द रिवेंज' को सेंसर बोर्ड ने टीवी प्रीमियर के लिए U/A 16+ सर्टिफिकेट देने के बाद पास कर दिया है। 18 अक्टूबर को टीवी पर आने वाली फिल्म में 45-50 कट्स लगे हैं। फिल्म से सेंसर बोर्ड ने कई हिंसक दृश्य हटाए हैं जिसके बाद फिल्म 10 मिनट छोटी होकर 3 घंटे 39 मिनट की रह गई है।