'धुरंधर 2' के मेकर्स ने 7 मार्च को जारी फिल्म के ट्रेलर में सुनाई दिए गाने 'आरी आरी' का पूरा वर्ज़न रिलीज़ कर दिया है। यह ट्रैक 2000 के शुरुआती दशक के एक पंजाबी हिट का मॉडर्न रीमिक्स है। इसे मूल रूप से 2003 में बने डेनमार्क स्थित म्यूज़िक ग्रुप 'बॉम्बे रॉकर्स' ने तैयार किया था।