'धुरंधर 2' के क्लाइमैक्स में जलाया गया था 500 लीटर पेट्रोल
'धुरंधर: द रिवेंज' के स्पेशल इफेक्ट्स (SFX) सुपरवाइज़र विशाल त्यागी ने खुलासा किया है कि फिल्म के क्लाइमैक्स में टैंकर विस्फोट वाले दृश्य असली थे और CGI का इस्तेमाल नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, "500 लीटर पेट्रोल जलाने की कल्पना कीजिए...मैं रणवीर सिंह के लिए सबसे अधिक चिंतित था लेकिन वह खुद इतने चिंतित नहीं थे।"