'धुरंधर 2' के ट्रेलर में 'बीस्ट मोड' में नज़र आए रणवीर; कहते दिखे- पाक का भविष्य भारत तय करेगा
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर शनिवार को रिलीज़ हुआ और इसमें रणवीर सिंह के किरदार जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमज़ा अली मज़ारी को 'बीस्ट मोड' में दिखाया गया है। ट्रेलर में हिंसा और खून-खराबा दिखा। ट्रेलर में रणवीर कहते हैं, ''पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान तय करेगा (पाकिस्तान का भविष्य भारत तय करेगा)।''