'धुरंधर 2' के ट्रेलर में 'हिंदू कायर हैं' डायलॉग के लिए अभिनेता विवेक को मिलीं धमकियां
'धुरंधर: द रिवेंज' में आतंकवादी ज़हूर मिस्त्री का किरदार निभाने वाले अभिनेता विवेक सिन्हा ने कहा है कि ट्रेलर में उनके डायलॉग 'हिंदू वाकई डरपोक कौम है' के लिए उन्हें धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने बताया, "एक ने कहा कि 'पाकिस्तान में घुसकर तुम्हें मार डालूंगा'।" विवेक ने कहा, "मैं बता दूं, मैं पाकिस्तान से नहीं हूं...मुंबई में रहता हूं।"