'धुरंधर 2' के पोस्टर से सिखों की भावनाएं आहत होने के आरोप पर आदित्य धर ने जारी किया बयान
'धुरंधर 2' के एक AI-पोस्टर से सिखों की भावनाएं आहत होने के आरोप पर फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "कुछ प्रमोशनल मटीरियल को लोग...मॉर्फ कर गलत नैरेटिव सेट कर रहे हैं...ऐसी ही तस्वीर जिसमें हमज़ा/जसकीरत (रणवीर सिंह) पगड़ी पहनकर स्मोक कर रहा है...झूठी है। यह फिल्म का हिस्सा नहीं...मैं सिखों का सम्मान करता हूं।"