'धुरंधर 2' को मिले 24 घंटे के शो, मराठा मंदिर में बदली गई 'DDLJ' की टाइमिंग
हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, भारी मांग के चलते 'धुरंधर: द रिवेंज' को भारत के कई हिस्सों में 24-घंटे दिखाया जाएगा। प्रमुख सिनेमाघरों में हर शो के लिए ट्रेलर-इंटरवल समेत 4 घंटे 40 मिनट का समय दिया जाएगा। 'धुरंधर 2' के लिए मराठा मंदिर में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की नियमित स्क्रीनिंग को सुबह के शुरुआती समय में किया गया है।