'धुरंधर 2' को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स और सोशल मीडिया पर मीम्स देखकर गदगद हुए आदित्य धर
'धुरंधर: द रिवेंज' के निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान कहा कि वह दर्शकों की प्रतिक्रियाओं और यहां तक कि मीम्स से भी अभिभूत हैं। उन्होंने कहा, "मैं दिल से सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं कि आप यहां आए, हमें सपोर्ट किया और इस सफर का हिस्सा बने। आपके बिना यह संभव नहीं था।"