'धुरंधर 2' की सफलता के बीच RSS मुख्यालय पहुंचे रणवीर सिंह, मोहन भगवत से की मुलाकात

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच अभिनेता रणवीर सिंह शनिवार को नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय पहुंचे। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की और करीब 1.5 घंटे आरएसएस मुख्यालय में रहे। इस दौरान उन्होंने आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और पूर्व सरसंघचालक एमएस गोलवलकर को श्रद्धांजलि भी दी।

Load More