'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में ₹1600 करोड़ की कमाई का आंकड़ा किया पार
सैकनिल्क के मुताबिक, आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में ₹1,641.21 करोड़ की कमाई कर ली है। इसमें भारत में कमाए गए ₹1,237.21 करोड़ और विदेशों में कमाए गए ₹404 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन शामिल है। वहीं, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन ₹1,033 करोड़ है जो 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ने से ₹200 करोड़ पीछे है।