'धुरंधर 2' ने रिलीज़ के 17वें दिन ₹1500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा किया पार
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म 'धुरंधर-2' ने रिलीज़ के 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड ₹1500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने भारत में ₹1,148.58 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है जबकि ओवरसीज़ में उसका ग्रॉस कलेक्शन ₹375 करोड़ रहा है। वहीं, फिल्म ने अबतक कुल 3,16,119 शोज़ से ₹959.37 करोड़ की नेट कमाई की है।