'धुरंधर 2' ने बनाया रिकॉर्ड, भारत में पहले दिन ₹100 करोड़+ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी
विश्लेषकों के अनुसार, 'धुरंधर-2' ओपनिंग डे में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़+ कमाने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने 'कल्कि', 'आदिपुरुष' व 'जवान' के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सैकनिल्क के अनुसार, बुधवार के पेड प्रीव्यू से फिल्म ने ₹43 करोड़ कमाए और गुरुवार को ₹102.55 करोड़ की कमाई हुई जिससे नेट कलेक्शन ₹145.5 करोड़ पहुंच गया।