'धुरंधर 2' पर लगा आर्मी की ऑपरेशनल जानकारी दिखाने का आरोप, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका में दावा किया गया है कि फिल्म 'धुरंधर 2' में भारतीय सशस्त्र बलों की ऑपरेशनल जानकारी दिखाई गई है जो असली अधिकारियों और दिवंगत जवानों से मेल खाती है। याचिका के अनुसार, इससे देश की सुरक्षा और अखंडता को खतरा पैदा हो सकता है। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और सेंसर बोर्ड को नोटिस भेजा है।