'धुरंधर 2' में एसीपी का रोल निभाने वाले ऐक्टर को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी
'धुरंधर 2' फिल्म में एएसपी ओमर हैदर का किरदार निभाने वाले अभिनेता आदित्य उप्पल ने दावा किया है कि उन्हें पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। बकौल अभिनेता, रियल लाइफ ओमर हैदर ने इंस्टाग्राम पर उनकी प्रोफाइल देखी थी। आज के समय में ओमर एसपी के पद पर तैनात हैं और वह कराची में काफी ऐक्टिव हैं।