'धुरंधर 3' बनाने के लिए मेकर्स ने आदित्य धर से किया आग्रह: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो स्टूडियो ने फिल्म निर्देशक आदित्य धर से ‘धुरंधर 3’ पर काम शुरू करने के लिए कहा है। बकौल रिपोर्ट्स, प्रोडक्शन हाउस इस फ्रेंचाइज़ी को एक सिनेमैटिक यूनिवर्स बनाना चाहता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि आदित्य धर इस विचार से सहमत हुए हैं या नहीं। 'धुरंधर' ने करीब ₹1300 करोड़ कमाए हैं।