जयपुर में हत्या की कोशिश के मामले में ₹10000 की इनामी 'धौलपुर शेरनी' अरेस्ट, 3 साल से थी फरार
धौलपुर (राजस्थान) में हत्या के प्रयास के मामले में तीन साल से फरार ₹10,000 की इनामी युवती पूजा को जयपुर से गिरफ्तार किया गया है। वह सोशल मीडिया पर 'धौलपुर शेरनी' के नाम से ऐक्टिव थी। जुलाई-2023 को एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उसपर जानलेवा हमला किया था। इसी मामले में पूजा वांछित थी।