'धक-धक' गाने पर डांस को लेकर ट्रोल हुई छात्रा; रोते हुए बोली- साड़ी पहनी थी, अश्लीलता कहां थी
वडोदरा में एबीवीपी के कार्यक्रम में 'धक-धक' गाने पर छात्रा के डांस पर विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने वीडियो शेयर कर इसपर आपत्ति जताई। मामला खिंचने के बाद छात्रा का वीडियो सामने आया है जिसमें वह फूट-फूटकर रो रही है। उसने वीडियो में कहा, "गाने का चुनाव गलत था...लेकिन...मैंने साड़ी पहनी थी...अश्लील कपड़े नहीं पहने थे।"